तांबे के बर्तन में पीते हैं पानी? न करें ये 5 गलतियां, होंगे नुकसान

By Himadri Singh Hada
20 Feb 2025, 13:00 IST

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, इसका सही तरीके से सेवन करना जरूरी है, नहीं तो यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार

तांबे का पानी आयुर्वेद में एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

गर्मियों में तांबे के पानी से बचें

गर्मियों के मौसम में तांबे का पानी पीने से शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा हो सकती है, जिससे एसिडिटी, पित्त बढ़ना और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, इसे सर्दियों में अधिक पीना चाहिए।

तांबे के बर्तन में पानी पीने का तरीका

तांबे के बर्तन में पानी को कम से कम 6-8 घंटे तक स्टोर करना चाहिए, ताकि पानी में मौजूद सूक्ष्मजीव नष्ट हो सकें और तांबे के गुण पानी में सही मात्रा में मिल सकें।

स्वास्थ्य समस्याएं

एक दिन में बहुत ज्यादा तांबे का पानी पीना सही नहीं होता। इससे शरीर में तांबे की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे पाचन संबंधी दिक्कतें और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

गैस की समस्या

जिन लोगों को एसिडिटी, ब्लड से जुड़ी बीमारियां या शरीर में ज्यादा गर्मी की समस्या होती है, उन्हें तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से बचना चाहिए। इससे मतली, उल्टी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

तांबे के बर्तन को साफ रखना

तांबे के बर्तन को साफ रखना बहुत जरूरी है। यह जल्दी ऑक्सीकृत हो जाता है, जिससे बर्तन में हानिकारक तत्व जमा हो सकते हैं, जो पानी के जरिए शरीर में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कैसे साफ करें तांबे का बर्तन?

तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए साबुन या डिटर्जेंट की जगह नींबू के रस, इमली के गूदे या नमक का उपयोग करना चाहिए, ताकि इसकी सतह पर जमा गंदगी और ऑक्सीडेशन हटाया जा सके।

ठंडी जगह पर स्टोर करें

तांबे के बर्तन को उपयोग में न होने पर सूखी और ठंडी जगह पर स्टोर करें, ताकि यह ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सके। इसमें रखे पानी की गुणवत्ता भी प्रभावित न हो।

तांबे के बर्तन में पानी पीने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि इसके लाभ मिल सकें। इससे होने वाले संभावित नुकसान से बचा जा सके, जिससे शरीर स्वस्थ बना रहे। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com