बदलते मौसम में धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। सर्दियों के आते ही लोगों को अपने स्केड्यूल में कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ते हैं। अगर आप रोजाना सुबह वॉक पर जाते हैं, तो इसके लिए सही समय का पता होना बहुत जरूरी है।
सर्दियों में वॉक करना सही है या गलत?
सर्दियों में वॉक करना शरीर के लिए कई तरह से जरूरी हो जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होती है। हालांकि, वॉक करते समय आपको समय और कुछ अन्य बातों का ख्याल रखना चाहिए-
किस समय वॉक करना सही है?
सर्दियों में वॉक करने का बेस्ट समय सुबह 8:30 से 9:30 के बीच होता है। वहीं, शाम को यह समय 5-6 बजे के बीच होता है। आइए हम आपको वॉक करने से होने वाले फायदे बताते हैं।
विटामिन-डी की प्राप्ति होती है
सर्दियों में बॉडी को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी नहीं मिल पाता है। ऐसे में सुबह वॉक करने से बॉडी को सूरज की रोशनी मिलती है, जिससे बॉडी को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मिल पाता है।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
जैसा हमने आपको बताया कि सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो शरीर को गर्म रखता है। इसके अलावा, वॉक करने से मेंटल हेल्थ को भी फायदा होता है।
वजन घटाने में मदद मिलती है
सर्दियों में सुबह के समय वॉक करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह कुछ देर वॉक करने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
सर्दियों में सुबह के समय वॉक करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
सर्दियों में वॉक करने से कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com