कुछ पौधों की खुशबू ऐसी होती है, जो मच्छरों के लिए अप्रिय होती है। इनकी गंध से मच्छर दूर भागने लगते हैं। इससे घर में शांति बनी रहती है।
नींबू बाम
गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में नींबू बाम का पौधा लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इसकी खुशबू मच्छरों को दूर भगा देती है और घर में ठंडक सी बनी रहती है।
यूकेलिप्टस का पौधा
यूकेलिप्टस का पौधा न सिर्फ मच्छर भगाता है बल्कि इसकी पत्तियों से निकलने वाली महक सांस की दिक्कतों में भी राहत देती है। इसलिए, इसे घर के बाहर या बालकनी में जरूर लगाएं।
गेंदे का फूल
गेंदे के फूलों की महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती, इसलिए घर के गार्डन या खिड़की के पास इन्हें लगाकर मच्छरों से आसानी से बचा जा सकता है।
लहसुन
लहसुन खाने में ही नहीं, बल्कि इसकी गंध से मच्छर भी दूर भागते हैं, आप चाहें तो इसे बगीचे में लगाएं या इसकी कली को काटकर कमरे में रखें।
लेमन वर्बेना
नींबू वर्बेना की तीखी खुशबू मच्छरों को भगा देती है। यह पौधा धूप में अच्छी तरह बढ़ता है। इसे गमलों में लगाना भी आसान होता है।
तुलसी
तुलसी हर घर में पूजनीय मानी जाती है और साथ ही मच्छर भगाने में भी कारगर है। इसकी पत्तियों से निकलने वाली गंध कीड़े-मकोड़ों को पास नहीं आने देती।
लेमनग्रास और रोजमेरी
लेमनग्रास और रोजमेरी जैसे पौधों की खुशबू मच्छरों को बिलकुल नहीं सुहाती। इन्हें घर के आसपास लगाने से प्राकृतिक रूप से मच्छरों से बचाव हो सकता है।
कुछ पौधों की खुशबू से मच्छर आसानी से दूर भाग सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com