एडिनोवायरस पश्चिम बंगाल में अपना कहर बरसा रहा है। इस वायरस के ज्यादातर मामले बच्चों में पाए गए हैं। इसलिए जानें एडिनोवायरस क्या है और कैसे होता है।
क्या है एडिनोवायरस?
एडिनोवायरस इंफेक्शन फैलाने वाला वायरस है। इस वायरस की चपेट में किसी भी उम्र के लोग आ सकते हैं। वहीं, अभी तक ज्यादातर संक्रमण के मामले बच्चों में नजर आए हैं।
फैलता कैसे है?
एडिनोवायरस हवा के जरिये इंसान के शरीर के अंदर प्रवेश कर सकता है। वहीं, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण ये इंफेक्शन एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।
किसे है खतरा?
एनसीबीआई की मानें, तो ज्यादातर 6 महीने-2 साल की उम्र के बच्चें एडिनोवायरस की चपेट में आ सकते हैं। वहीं, ये इंफेक्शन 10 साल तक के बच्चों को भी हो सकता है।
एडिनोवायरस के लक्षण

बुखार

पेट दर्द

निमोनिया

लाल आंखें

नाक बहना

गले में दर्द और खराश

एडिनोवायरस का इलाज है?
फिलहाल एडिनोवायरस के लिए कारगर इलाज मौजूद नहीं है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, इस संक्रमण को रोकने के लिए अभी कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
कैसे बचें?
एडिनोवायरस की चपेट में न आने के लिए इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखें। हाइजीन का ख्याल रखें साथ ही बार-बार हाथों को धोते रहें। सैनिटाइजर का यूज करें और बॉडी में पानी की कमी न होने दें। वहीं, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बेहतर है।
एडिनोवायरस होने पर ये लक्षण दिख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com