Lip Kiss करने से क्या होता है?

By Lakshita Negi
13 Feb 2025, 07:00 IST

किस करना प्यार दर्शाने का एक तरीका होता, जो दो प्रेमी एक दूसरे को अक्सर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किस करने से आपको बीमारियां भी हो सकती हैं? बहुत कम लोगों को इनके बारे में पता होगा कि कुछ बीमारियां सिर्फ किस करने से फैल सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस करने से किन बीमारियों का खतरा हो सकता है। 

किस करने से इंफ्लुएंजा (Flu)

फ्लू या इंफ्लुएंजा एक वायरल इंफेक्शन है, जो ज्यादातर छींकने और खांसने से फैलता है। लेकिन यह किस करने से भी फैल सकता है। अगर आपके पार्टनर को फ्लू है, तो किस करने से वायरस आपके शरीर में भी जा सकता है।

किस से सिफलिस (Syphilis)

सिफलिस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो ज्यादातर फिजिकल इंटिमेसी से फैलता है। लेकिन, अगर किसी इंसान के मुंह में सिफलिस के कारण छाले हों और आप उनको किस करते हैं, तो यह आपको भी फैल सकता है।

किस से मसूड़ों की बीमारियां

अगर आपके पार्टनर के मसूड़ों में दिक्कत है, तो किस करने से बैक्टीरिया आपके मुंह में भी पहुंच सकता है। इससे मसूड़ों में सूजन, खून आना या दर्द की दिक्कत आपको भी हो सकती है।

किस से साइटोमेगालो वायरस (CMV)

साइटोमेगालो वायरस एक खतरनाक वायरस है, जो लार, खून और अन्य बॉडी फ्लूइड्स से फैल सकता है। किस करने से यह वायरस आपकी बॉडी में जा सकता है और आपको कमजोरी, बुखार और गले में खराश की दिक्कत हो सकती है।

किस करने से खसरा की बीमारी

खसरा एक बहुत ही फैलने वाली बीमारी है, जो हवा से भी फैलती है। लेकिन अगर किसी आपके पार्टनर को यह बीमारी है, तो उनको किस करने से यह आपकी बॉडी में भी आ सकती है। जिससे आपको दिक्कत हो सकती है।

मोनो (Mono) 'किसिंग डिजीज'

मोनो को किसिंग डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। यह एक वायरल इंफेक्शन है जो लार के जरिए फैल जाता है। इससे आपको तेज बुखार, थकान और गले में सूजन की दिक्कत हो सकती है।

इंफेक्शन से कैसे बचें?

अगर आपके पार्टनर को किसी भी प्रकार का इंफेक्शन है, तो किस करने से बचें। मुंह की सफाई का ध्यान रखें और अगर दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।

Kiss और Valentine's Day के दिन अपने पार्टनर से खूब प्यार जताएं, लेकिन हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें और खुद को हेल्दी रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com