नसें ब्लॉक होने से शरीर में क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
25 Mar 2025, 10:00 IST

नसें हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो मस्तिष्क से इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स भेजती हैं। इससे हम अपने शरीर के कई हिस्सों को महसूस करते हैं और मांसपेशियों को संचालित करते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं कि नसें ब्लॉक होने से शरीर में क्या होता है?

नसों का काम

नसों का सही तरीके से काम करना शरीर के सामान्य कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी है, जैसे कि हृदय गति को बनाए रखना और भोजन को पचाना।

नसों में ब्लॉकेज होना

कभी-कभी नसों में ब्लॉकेज हो जाता है, जिससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इससे कई समस्याएं होती हैं।

नसों में ब्लॉकेज के कारण

नसों में ब्लॉकेज के कारण सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना, चक्कर आना, शरीर का सुन्न पड़ना और याद्दाश्त से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जो जीवन को प्रभावित करती हैं।

सूजन और सुन्नपन की समस्या

नसों में ब्लॉकेज की समस्या का एक मुख्य कारण रक्त का थक्का बनना है, जो नसों को ब्लॉक कर देता है, जिससे सूजन और सुन्नपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गंभीर समस्याएं

हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं नसों में ब्लॉकेज के प्रमुख कारण हो सकती हैं, जो रक्त के प्रवाह को प्रभावित करती हैं।

स्ट्रोक और हार्ट फेलियर का खतरा

अगर आप समय पर अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं तो नसों में ब्लॉकेज की समस्या बढ़ सकती है। इससे स्ट्रोक और हार्ट फेलियर का खतरा भी बढ़ जाता है।

नसों में ब्लॉकेज से कैसे बचें?

नसों में ब्लॉकेज से बचने के लिए स्वस्थ आहार अपनाना, नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल तथा शुगर लेवल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है।

योग और एक्सरसाइज की मदद से नसों में ब्लॉकेज को रोका जा सकता है। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com