आइसक्रीम खाने से गर्मी में राहत मिलती है। लेकिन, ज्यादा खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने डाइटीशियन सुमन से बात की है। आइए जानते हैं कि ज्यादा आइसक्रीम खाने से क्या होता है?
डायबिटीज का खतरा
ज्यादा आइसक्रीम का सेवन करने से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। इसमें मौजूद शुगर ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाने का काम करती है।
गंभीर बीमारियों का खतरा
आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट और शुगर ज्यादा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।
पेट की समस्याएं
ज्यादा आइसक्रीम खाने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे कब्ज, लूज मोशन और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।
इम्यून सिस्टम कमजोर होना
नियमित रूप से अधिक आइसक्रीम का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में कमजोर पड़ जाता है।
एलर्जी की समस्या
आइसक्रीम में प्रिजर्वेटिव्स और अन्य केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं और एलर्जी जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं।
सेहत पर गंभीर प्रभाव
ठंडी आइसक्रीम का ज्यादा सेवन करने से गले में खराश, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे सामान्य सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
आइसक्रीम का सेवन करने से बचें
जिन लोगों को पहले से ही ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या हार्ट से जुड़ी समस्या है, उन्हें आइसक्रीम खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
अतिरिक्त फैट जमा होना
ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खाने से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा हो सकता है, जिससे मोटापा बढ़ता है और फिटनेस पर बुरा असर पड़ता है।
आइसक्रीम का स्वाद सभी को पसंद आता है। लेकिन, इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए ताकि सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com