प्लास्टिक सर्जरी एक मेडिकल प्रक्रिया है, जिससे शरीर के किसी भी अंग की बनावट को बदला जा सकता है। चाहे वो खूबसूरत दिखने के लिए हो या किसी जन्मजात दोष को ठीक करने के लिए।
एक्सपर्ट की राय
इस संबंध में जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम अस्पताल) के सर्जन डॉ. सरवार आलम ने विस्तार से बताया।
प्लास्टिक सर्जरी
पहले प्लास्टिक सर्जरी केवल दुर्घटना या गंभीर चोट के बाद की जाती थी। लेकिन, अब लोग सुंदरता बढ़ाने और आत्मविश्वास के लिए भी इस सर्जरी का सहारा लेने लगे हैं।
प्लास्टिक सर्जरी से बेहतर लुक पाना
इस सर्जरी के ज़रिए आंख, नाक, होठ, ब्रेस्ट, पेट जैसे अंगों की बनावट को मनचाहे तरीके से बदला जा सकता है, जिससे व्यक्ति को बेहतर लुक मिल सके।
कॉस्मेटिक सर्जरी
कॉस्मेटिक सर्जरी सुंदरता बढ़ाने के लिए होती है जबकि रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी किसी अंग को ठीक करने या विकृति को हटाने के लिए की जाती है।
प्लास्टिक सर्जरी का खर्चा
यह सर्जरी आम लोगों के लिए महंगी होती है। इसमें लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं। इसलिए, यह अधिकतर अमीर लोगों द्वारा ही करवाई जाती है।
प्लास्टिक सर्जरी के नुकसान
प्लास्टिक सर्जरी के कुछ नुकसान भी होते हैं जैसे मांसपेशियों को नुकसान, दवाइयों का रिएक्शन, सर्जरी के निशान और अपेक्षित परिणाम ना मिल पाना।
मानसिक तनाव
कई बार लोग सर्जरी के बाद पहले से बेहतर दिखने की बजाय असंतुलित चेहरा या शरीर पाकर मानसिक तनाव में चले जाते हैं। इसलिए, सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।
अनचाहे बालों हटाना
प्लास्टिक सर्जरी के जरिए लिप्स, ब्रेस्ट, आंखों, पेट और यहां तक कि अनचाहे बालों को भी हटाया जा सकता है, जिससे व्यक्ति आकर्षक महसूस करता है।
सुंदरता में सुधार
इस सर्जरी से न केवल बाहरी सुंदरता में सुधार होता है, बल्कि आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है। इससे व्यक्ति सामाजिक रूप से ज्यादा सहज महसूस करता है।
अगर आप प्लास्टिक सर्जरी करवाना चाहते हैं तो किसी अनुभवी डॉक्टर से परामर्श लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com