नमक कम खाने से कौन-सी बीमारियां होती हैं?

By Harsha Singh
19 Nov 2024, 07:00 IST

अक्सर लोग कहते हैं कि इंसान को नमक का सेवन कम ही करना चाहिए। ज्यादा नमक खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। मगर क्या आप यह जानते हैं कि कम नमक खाने से शरीर को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कम नमक भी नुकसानदायक होता है?  

जी हां, नमक की कमी भी नुकसानदायक हो सकती है। आरोग्य हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी का कहना है कि कम नमक खाने से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए इन समस्याओं के बारे में जानते हैं-

आयोडीन की कमी होती है

नमक में आयोडीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। नमक कम खाने से शरीर को आयोडीन नहीं मिलता है। इससे घेंघा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स इम्बैलेंस होते हैं

नमक की कम मात्रा खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स इम्बैलेंस हो सकते हैं। इस वजह से मसल्स में ऐंठन, कमजोरी और दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

ब्लड शुगर बढ़ सकता है

नमक का कम सेवन करने से शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन बिगड़ जाता है। इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

नमक कम खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में बॉडी के अंदर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बना रहता है।

सीमित मात्रा में खाएं नमक

जैसा कि हमने आपको बताया कि नमक की कम और ज्यादा दोनों ही मात्राएं शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ऐसे में आपको सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए।

नमक का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com