सांस की नली में सूजन आने का क्या कारण है?

By Priyanka Sharma
20 Jan 2025, 09:30 IST

कई बार लोगों को सांस की नली में दर्द और सूजन आने की समस्या होती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। आइए लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से जानें -

सीने में जलन की समस्या

कई बार लोगों को सीने में जलन के कारण लोगों को गले में दर्द और सूजन आने की समस्या हो सकती है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण

कई बार श्वसन तंत्र में बैक्टीरियल इंफेक्शन या वायरस के कारण लोगों को गले में दर्द और सूजन आने की समस्या होती है।

स्मोकिंग के कारण

अधिक स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने से लोगों को गले में दर्द और सूजन आने की समस्या हो सकती है।

टॉन्सिल्स के कारण

गले में टॉन्सिल्स होने पर भी लोगों को दर्द और सूजन आने की समस्या होती है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें। बता दें, कई बार अधिक खांसी होने के कारण भी लोगों को गले में सूजन आती है।

कैसे पता करें सांस नली में सूजन है?

सांस की नली में सूजन आने पर लोगों को सिर में दर्द, थकान, तेज खांसी होने, कफ जमा होना, बेचैनी महसूस होने और शरीर में दर्द होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

सावधानियां

सांस की नली में सूजन आने पर दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इससे गले में दर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे राहत के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सांस की नली में सूजन लेख में बताए गए कारणों से आ सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com