बार बार जम्हाई आने की क्या वजह हो सकती है?

By Aditya Bharat
17 Jul 2025, 15:30 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों दिन में कई बार जम्हाई आती है, जबकि आपको नींद भी नहीं आ रही होती? आइए PubMed की स्टडी से इस सवाल का जवाब जानते हैं।

जब दिमाग थक जाता है

जम्हाई आने की एक मुख्य वजह होती है मानसिक थकावट। जब दिमाग ज्यादा देर तक एक्टिव रहता है, तब वह ठंडक और आराम की मांग करता है। जम्हाई इस प्रक्रिया में मदद करती है।

शरीर को ठंडा करने का तरीका

वैज्ञानिकों के अनुसार जम्हाई एक नैचुरल

ऑक्सीजन की कमी भी है कारण

कभी-कभी हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने या लंबे समय तक बैठने से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। जम्हाई लेने से गहरी सांस आती है और ऑक्सीजन बढ़ जाती है।

बोरियत या एक जैसा माहौल

जब आप किसी उबाऊ काम में हों या बार-बार वही चीजें देख-सुन रहे हों, तब भी दिमाग एक्टिव नहीं रहता। इस दौरान भी जम्हाई आना आम है।

जम्हाई का संक्रामक असर

आपने गौर किया होगा कि जब कोई आपके सामने जम्हाई लेता है, तो आपको भी आने लगती है। इसे ‘संक्रामक जम्हाई’ कहते हैं, जो इंसान की सहानुभूति और सामाजिक जुड़ाव से जुड़ी होती है।

बार-बार जम्हाई आना

अगर बिना थकान या नींद के भी बार-बार जम्हाई आ रही है, तो यह स्ट्रेस, माइग्रेन या न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

अनियमित दिनचर्या

कम नींद या देर रात सोने की आदत भी बार-बार जम्हाई की एक बड़ी वजह हो सकती है। दिन भर थकान बनी रहती है, और जम्हाई आती रहती है।

साफ हवा में सांस लें, हल्का वॉक करें, पानी पिएं और नींद पूरी लें। अगर फिर भी जम्हाई ज्यादा आए, तो यह शरीर का संकेत है कि कुछ ठीक नहीं है, अनदेखा न करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com