कई बार लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या होने लगती है। जिसके कारण लोगों के बीच रहने पर इसे कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें, ज्यादा पाद आना स्वास्थ्य समस्यओं के कारण हो सकता है। आइए लेख में जानें -
एक्सपर्ट की राय
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मनन वोरा के अनुसार, जोर से पाद आना शर्मनाक हो सकता है और इसे कंट्रोल करने में भी मुश्किल होती है। लेकिन यह एक नेचुरल प्रक्रिया है, ऐसे में पेट से गैस निकलने पर जरूरी नहीं है कि आपको हेल्थ से जुड़ी समस्या है।
क्यों बनती है गैस?
खाना खाते, पीते और निगलते समय हवा हमारे पेट में चली जाती है। इसके अलावा, बादी फूड और अनहेल्दी फूड को खाने के कारण भी लोगों को गैस बनने की समस्या होने लगती है।
दिन में कितनी बार पाद आना सामान्य है?
एक्सपर्ट के अनुसार, पाद आना शरीर के द्वारा पाचन के दौरान पैदा होने वाली नेचुरल प्रक्रिया है, जिससे शरीर की गैस निकल जाती है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन दिन में 25 बार तक पाद आना भी नॉर्मल है, जब तक आपको स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं न हो।
पाचन से जुड़ी समस्या के कारण
अनहेल्दी खानपान और खराब पाचन के कारण लोगों को पेट में गैस बनने और अपच जैसी समस्याएं होती हैं। जिसके कारण लोगों को ज्यादा पाद आने की समस्या हो सकती है।
प्रेग्नेंसी के कारण
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण महिलाओं को गैस्ट्रिक समस्या होती है। इसके कारण कई बार महिलाओं को अधिक पाद आने लगते हैं।
पीरियड्स के कारण
पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण महिलाओं को बार-बार पाद आने की समस्या होती है।
खाली पेट रहने के कारण
कई बार लोग लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं, जिसके कारण पेट में गैस बनने लगती हैं और पाद आने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, ऐसा शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण भी हो सकता है।
लेख में बताए गए कारणों से लोगों को ज्यादा पाद आने की समस्या होने लगती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com