एनीमिया क्यों होता है? डॉक्टर से समझें

By Aditya Bharat
05 May 2025, 14:00 IST

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ऐसे में इससे बचने के लिए यह जानना जरूरी है कि यह परेशानी क्यों होती है। आइए डॉ. अनु गायकवाड़ से जानते हैं इसका कारण।

एनीमिया के सामान्य लक्षण

थकावट, चक्कर आना, सांस फूलना, सिरदर्द, दिल की धड़कन तेज होना और त्वचा में पीलापन - ये सभी एनीमिया के आम लक्षण हैं।

एनीमिया कितनी आम बीमारी है?

विश्वभर में लगभग एक-तिहाई आबादी एनीमिया से पीड़ित है। यह समस्या महिलाओं और बच्चों में ज्यादा पाई जाती है।

पोषण की कमी से एनीमिया

आयरन, विटामिन बी12 और फोलेट की कमी शरीर में पर्याप्त RBC नहीं बनने देती, जिससे एनीमिया हो सकता है।

वंशानुगत एनीमिया के प्रकार

सिकल सेल एनीमिया, फैंकोनी एनीमिया और डायमंड-ब्लैक फैन सिंड्रोम जैसे रोग अनुवांशिक कारणों से एनीमिया पैदा कर सकते हैं।

RBC टूटने या न बनने की स्थिति

हेमोलिटिक, अप्लास्टिक, मैक्रोसाइटिक व नॉर्मोसाइटिक एनीमिया में RBCs जल्दी नष्ट हो जाती हैं या बनती ही नहीं हैं।

एनीमिया की जांच कैसे होती है?

CBC (Complete Blood Count) और पेरीफेरल ब्लड स्मीयर टेस्ट से डॉक्टर एनीमिया का पता लगा सकते हैं।

CBC (Complete Blood Count) और पेरीफेरल ब्लड स्मीयर टेस्ट से डॉक्टर एनीमिया का पत

एनीमिया के लिए आयरन, फोलिक एसिड और बी12 सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं। गंभीर मामलों में मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है।

आयरन युक्त भोजन लें, विटामिन्स का ध्यान रखें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। समय पर इलाज से एनीमिया से बचाव संभव है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com