नेचुरल शुगर या जहर? जानें ज्यादा फ्रुक्टोज के साइड इफेक्ट

By Lakshita Negi
13 Feb 2025, 11:30 IST

आजकल मीठा खाना सब पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाहर मिलने वाली चीजें जैसे चॉक्लेट, मिठाई, स्वीट ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड में फ्रक्टोज मौजूद होता है। यह एक प्रकार का नेचुरल शुगर होता है, जो फलों में भी होता है। इसके अधिक सेवन से शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। यह शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानें इससे होने वाली बीमारियों के बारे में।

फ्रुक्टोज से वजन बढ़ना

अगर आपका तेजी से वजन बढ़ रहा है या शरीर में सूजन हो रही है, तो यह डाइट में फ्रुक्टोज की मात्रा बढ़ने के कारण हो सकता है। ज्यादा फ्रुक्टोज खाने से शरीर में बीमारियां पैदा हो सकती है।

फ्रुक्टोज से इम्यूनिटी कमजोर

बहुत ज्यादा फ्रुक्टोज खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। यह शरीर में सूजन पैदा करता है, जिससे इम्यूनिटी में नेगेटिव असर होता है। इससे शरीर में सूजन भी हो सकती है।

फ्रुक्टोज का लिवर पर असर

बहुत ज्यादा फ्रुक्टोज वाला खाना खाने से लिवर की फंक्शनिंग पर भी खराब असर होता है। लिवर शरीर से एक्स्ट्रा फैट को कम करके ब्लड को साफ करता है, लेकिन फ्रुक्टोज बढ़ने से इस पर खराब असर हो सकता है।

फ्रुक्टोज से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

मीठा खाने से शरीर में फ्रुक्टोज की मात्रा बढ़ जाती है जिससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। इससे शरीर में प्यास, थकावट और बहुत ज्यादा यूरिनेशन की दिक्कत बढ़ सकती है। 

कैसे करें फ्रुक्टोज से बचाव

फ्रुक्टोज को कंट्रोल में रखने के लिए खाने का ख्याल रखें। ज्यादा फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप से बचें जैसे जूस, ब्रेड और प्रोसेस्ड फूड्स। हेल्दी खाना खाएं और खुद को फिट रखें।

प्रोडक्ट्स का लेबल पढ़ने की आदत

कोई भी प्रोडक्ट को खरीदते टाइम हमेशा उसका लेबल पढ़े। लेबल में फ्रुक्टोज की मात्रा लिखी होती है जिसको देख कर आप सही चीज को खरीद सकते हैं।

कम या नेचुरल फ्रुक्टोज फूड खाएं

डेयरी प्रोडक्ट्स और अनाज में फ्रुक्टोज की मात्रा कम होती है। इनको अपनी डाइट में शामिल करें और इसकी सही मात्रा में ही खाएं। सब्जियों में फ्रुक्टोज कम होता है, इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।

कोई भी चीज सही मात्रा में खाई जाए तो फायदेमंद होती है और ज्यादा खाने से शरीर पर खराब असर होता है। इसलिए अपनी डाइट का ध्यान रखें और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.