Uric Acid बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं?

By Priyanka Sharma
10 Dec 2024, 18:30 IST

बहुत से लोग शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

चरक क्लिनिक के डॉ अरुण के अनुसार, शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर में इसका स्तर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं।

गलत खानपान के कारण

अधिक मसालेदार और अधिक जंक फूड का सेवन करने से लोगों को शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अनहेल्दी चीजों को खाने से बचें।

खाली पेट रहने के कारण

लंबे समय तक भूखे या खाली पेट रहने के कारण लोगों को शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें और देर तक खाली पेट रहने से बचें।

ब्लड शुगर के कारण

ब्लड शुगर की समस्या से परेशान लोगों को भी शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने की कोशिश करें।

अल्कोहल के कारण

अधिक अल्कोहल का सेवन करने या डाइट में फ्रुक्टोज युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से लोगों के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके सेवन से बचें।

जेनेटिक्स के कारण

कई बार जेनेटिक कारणों से भी लोगों को शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में माता-पिता को ये समस्या होने पर होता है, ऐसे में इससे बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

कैंसर के कारण

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी या कीमोथेरेपी के कारण भी लोगों को शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है।

यूरिक एसिड लेख में बताए गए कारणों से बढ़ता है। ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com