डांस करना सभीको पसंद होता है। इससे शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। अगर आपको एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता या एक्सरसाइज करना बोरिंग लगता है, तो आप 10 से 20 मिनट डांस कर सकते हैं। लेख में जानें लाभ-
फुल बॉडी वर्कआउट
रोजाना डांस करने से आपकी पूरी बॉडी की अच्छे से एक्सरसाइज होती है। इससे आपको फिट रहने में मदद मिलती है।
थकान दूर करे
दिनभर की थकान और कमजोरी दूर करने के लिए 10 से 15 मिनट का समय डांस के लिए निकालें। इससे शरीर में फुर्ती आती है।
ब्लड सर्कुलेशन सुधारे
डांस करने से शरीर में रक्त का संचार बेहतर ढंग से होता है। यह बॉडी में ऑक्सीजन के फ्लो को बढ़ावा देने में मदद करता है।
फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाए
बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए रोज 20 मिनट डांस करें। इससे शरीर में चोट लगने का जोखिम कम होता है।
मजबूत हड्डियां
बोन हेल्थ को बेहतर करने के लिए डांस करना फायदेमंद हो सकता है। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और जोड़ों का दर्द भी कम होता है।
वेट लॉस
वजन कम करने के लिए डांस करें। इससे आपको फिट रहने में मदद मिलती है।
डांस करने से ये सभी फायदे मिलते हैं। लेकिन, बॉडी पेन होने पर या चोट लगने पर डांस प्रेक्टिस न करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com