खाने और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण लोगों को थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से इसके लक्षणों के बारे में -
एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेद की डॉक्टर दीक्षा भावसार के अनुसार, थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने पर लोगों को कई समस्याएं हो सकती हैं। इनको नजरअंदाज न करें।
क्या है थायराइड?
थायराइड एक ग्रंथि है, जो 2 हार्मोन यानी टी1 और टी4 हार्मोन के उत्पादन के लिए जिम्मदार है, जो मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। इनके उत्पादन के असंतुलन के कारण लोगों को हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म की समस्याएं होती हैं, जिसमें लोगों को शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं।
वजन बढ़ने की समस्या
शरीर में थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने की समस्या के कारण लोगों को वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
चेहरे पर सूजन आना
थायराइड हार्मोन के असंतुलित होने के कारण लोगों को चेहरे और पैरों में सूजन आने, मांसपेशियों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कई बार लोगों को ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है।
बालों के कमजोर होने की समस्या
शरीर में थायराइड हार्मोन के असंतुलन के कारण लोगों को बालों के कमजोर होने और बालों को झड़ना की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, ठंड लगने की समस्या हो सकती है।
थायराइड के असंतुलन के अन्य लक्षण
शरीर में थायराइड की समस्या होने पर लोगों को अधिक पसीना आने, डिप्रेशन की समस्या होने, थकान होने, कब्ज, पीरियड्स का अनियमित होना, मानसिक समस्याएं होने और गला बैठने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
सावधानियां
थायराइड हार्मोन को बैलेंस रखने के लिए पोषक तत्वों से युक्त डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज को किया जा सकता है। इसके अलावा, अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
थायराइड की समस्या होने पर शरीर में लेख में बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com