आयरन की कमी के अजीब लक्षण

By Aditya Bharat
10 May 2025, 20:00 IST

आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे हीमोग्लोबिन बनता है। लेकिन अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो परेशानियां बढ़ सकती हैे। आइए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से जानें आयरन की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।

आयरन की कमी के आम लक्षण

थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत, ये आयरन की कमी के सामान्य संकेत हैं। लेकिन कुछ लक्षण बहुत अजीब भी हो सकते हैं।

सूजी हुई जीभ

अगर आपकी जीभ में सूजन है और निगलने में दिक्कत हो रही है, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।

होंठों का फटना

अगर बार-बार होंठों के किनारे फट रहे हैं और जेली से भी राहत नहीं मिलती, तो यह शरीर में आयरन की कमी के कारण हो सकता है।

नाखूनों की शेप बदलना

आयरन की कमी से नाखून स्पून जैसे हो सकते हैं यानी चम्मच की तरह। नाखून कमजोर हो जाते हैं और जल्दी टूटने लगते हैं।

अजीब चीजों की क्रेविंग

मिट्टी, चॉक, कार्डबोर्ड जैसी नॉन-फूड चीजें खाने का मन करे, तो यह पिका डिसऑर्डर हो सकता है, जो आयरन की कमी से जुड़ा है।

ठंडे हाथ-पांव

गर्मी में भी हाथ-पांव ठंडे रहना आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है। इसका कारण शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन होता है।

डाइट में बदलाव जरूरी

इन लक्षणों से बचने के लिए आयरन-रिच फूड खाएं जैसे पालक, अनार, गुड़, दालें और रेड मीट। डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो समय रहते ब्लड टेस्ट करवाएं और उचित सप्लीमेंट्स या डाइट से कमी दूर करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com