हर सुबह शरीर कुछ संकेत देता है जो आपकी सेहत के बारे में बताते हैं। आइए फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन से जानते हैं सुबह उठते ही किन संकेतों से सावधान रहना चाहिए।
गला सूखना
अगर सुबह उठते ही गला सूखा हुआ महसूस हो, तो यह डिहाइड्रेशन या डायबिटीज का संकेत हो सकता है। रोजाना पर्याप्त पानी पिएं।
सुबह की थकान
अगर अच्छी नींद के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है, तो यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी या नींद की गड़बड़ी का संकेत है।
जी मिचलाना या उल्टी
सुबह उल्टी या मतली महसूस होना पाचन से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है, जैसे गैस, एसिडिटी या अपच। इस पर ध्यान देना जरूरी है।
कब्ज की समस्या
अगर रोज सुबह पेट साफ नहीं होता, तो यह कब्ज और खराब डाइजेशन का संकेत है। डाइट में फाइबर और पानी की मात्रा बढ़ाएं।
झुनझुनाहट या सुन्नपन
सुबह उठते ही हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन डायबिटीज के कारण हो सकता है। यह नसों को हो रहे नुकसान का संकेत है।
मूड में चिड़चिड़ापन
अगर सुबह-सुबह चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो यह स्ट्रेस या डिप्रेशन का लक्षण हो सकता है। मानसिक सेहत पर भी ध्यान दें।
आंखों में जलन या भारीपन
अगर आंखें भारी लगें या जलती हों, तो यह पूरी नींद न लेने का संकेत है। नींद की क्वालिटी सुधारें और स्क्रीन टाइम कम करें।
सुबह के ये छोटे संकेत भविष्य की बड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। समय रहते डॉक्टर से सलाह लें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com