खाने के बाद कितनी देर टहलना है फायदेमंद? जानें शरीर पर इसका असर

By Aditya Bharat
08 Jan 2025, 07:00 IST

आजकल की खराब जीवनशैली का असर हमारी सेहत पर बुरा पड़ रहा है। खाना खाने के बाद आराम से बैठने या लेटने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। कई लोग खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने निकलते हैं, लेकिन सवाल उठता है कितनी देर टहलें? आइए डॉक्टर मुक्शीथ कादरी से जानते हैं खाना खाने के बाद कितनी देर टहलना चाहिए।

वॉक करना

अगर आप खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें, तो आपके पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। वॉक करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

खाना खाने के बाद वॉक क्यों करें?

खाना खाने के बाद वॉक करने से पाचन बेहतर होता है, गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं। खाना खाने के बाद जरूर टहलें।

शरीर को ऊर्जा मिलती है

खाना खाने के बाद वॉक करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे थकान दूर होती है और आप ताजगी महसूस करते हैं।

वजन घटाने में मददगार

वजन बढ़ने की चिंता करने वाले लोगों के लिए वॉक करना जरूरी है। यह वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

कितनी देर वॉक करें?

खाना खाने के बाद आप 15-20 मिनट वॉक कर सकते हैं। आप चाहें तो 30-40 मिनट भी टहल सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद एक घंटे के अंदर वॉकिंग कर लेनी चाहिए।

मेटाबॉलिज्म में सुधार

खाना खाने के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है, जिससे शरीर को हर तरह से फायदा होता है।

इम्यूनिटी बढ़ती है

वॉक करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे हम बीमारियों से बचते हैं।

तो आज से ही खाना खाने के बाद टहलें जरूर, इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com