World Health Organization के अनुसार, गर्भावस्था में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी गर्भपात की आशंका बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो विटामिन्स।
फोलिक एसिड की कमी
फोलिक एसिड भ्रूण के विकास में जरूरी है। इसकी कमी से भ्रूण में दोष या मिसकैरेज की संभावना बढ़ जाती है।
विटामिन D
विटामिन D की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिससे गर्भधारण में दिक्कतें और अबॉर्शन का खतरा बढ़ता है। ऐसी खाने की चीजें जरूर खाते रहां जिनमें विटामिन D पाया जाता हो।
विटामिन B12 की कमी
B12 की कमी से भ्रूण का न्यूरोलॉजिकल विकास प्रभावित होता है और गर्भपात का रिस्क बढ़ जाता है। इसके लिए आप दूध, पनीर, दही का सेवन कर सकते हैं।
आयरन की कमी (एनीमिया)
गर्भावस्था में आयरन की कमी से प्लेसेंटा पर असर पड़ सकता है, जिससे भ्रूण को पूरा पोषण नहीं मिल पाता। आयरन चना, मूंग, उड़द, राजमा में पाया जाता है।
विटामिन E
विटामिन E की कमी से यूट्रस की लाइनिंग कमजोर हो सकती है, जिससे गर्भ बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप सूरजमुखी तेल, बादाम तेल, जैतून का तेल को अपनी डेली डाइट में जोड़ सकते हैं।
असंतुलित आहार का असर
विटामिन युक्त आहार न लेने से शरीर में पोषण की कमी होती है, जिससे गर्भावस्था कमजोर हो सकती है।
समय पर जांच है जरूरी
गर्भावस्था में नियमित रूप से विटामिन और ब्लड टेस्ट करवाना जरूरी है, ताकि कोई कमी समय रहते पकड़ी जा सके।
संतुलित आहार, डॉक्टर द्वारा सुझाए गए सप्लीमेंट्स और नियमित जांच से विटामिन की कमी और गर्भपात से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com