खसखस के बीज और दूध का सही मिश्रण: जानें इसके 6 बेहतरीन फायदे

By Aditya Bharat
14 Dec 2024, 17:30 IST

खसखस में कैलोरी, प्रोटीन, फैट और कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, मैंगनीज, कॉपर और कैल्शियम भी होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसी खसखस के बीज को अगर दूध में उबालकर पिया जाए तो और भी कई फायदे मिलते हैं, आइए डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें इसके अन्य लाभ।

हड्डियों के लिए लाभकारी

खसखस और दूध दोनों कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। इनका सेवन हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों के दर्द से राहत भी देता है।

बेहतर नींद के लिए

अगर आपको नींद से जुड़ी समस्याएं हैं, तो खसखस और दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है। खसखस शरीर को शांत करता है, जिससे नींद बेहतर होती है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

खसखस में अघुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। अगर आप नियमित रूप से खसखस पाउडर को दूध में उबालकर पीते हैं, तो कब्ज और गैस की समस्या दूर हो सकती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खसखस में जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर रखते हैं और आंखों की बीमारियों से बचाते हैं।

दिल की सेहत में सुधार होता है

खसखस में मौजूद फाइबर बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

ब्लड प्रेशर और शुगर

खसखस ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की सेहत और शरीर के अन्य अंगों को फायदा होता है।

कैसे करें सेवन?

खसखस के बीजों को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो लें, फिर इन्हें दूध में डालकर 5-6 मिनट तक उबालें। इस मिश्रण को सोते समय पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

अगर आप बीजों का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो खसखस पाउडर को दूध में उबालकर भी पी सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com