शहद से जुड़े 5 बड़ी अफवाह और उनका सच

By Aditya Bharat
22 Dec 2024, 11:00 IST

शहद को आयुर्वेद में औषधि के रूप में माना जाता है, क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे लेकर लोगों में कुछ अफवाहें फैली हैं, तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से जानते हैं अफवाहों के पीछे की सच्चाई।

शहद की तासीर गर्म होती है?

शहद की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्माहट देता है, लेकिन गर्मियों में भी इसे सीमित मात्रा में लिया जा सकता है।

रात में शहद खा सकते हैं?

रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद दूध में मिलाकर पीने से नींद बेहतर होती है। यह पाचन सुधारता है और शरीर को भी आराम देता है।

शहद से बाल सफेद होते हैं?

शहद में मौजूद हाइड्रोजन पेराक्साइड का ज्यादा सेवन तनाव बढ़ा सकता है, जिससे सफेद बाल होने की संभावना बढ़ सकती है, लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन सुरक्षित है।

शहद से वजन कम करें

वजन घटाने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद है। यह न केवल चर्बी कम करता है बल्कि शरीर की ऊर्जा को भी बनाए रखता है।

शहद का क्रिस्टलाइज होना: खराब या सही?

अगर शहद में क्रिस्टल दिखें तो घबराने की जरूरत नहीं। यह शहद के खराब होने का संकेत नहीं है। इसे गर्म पानी में हल्का गर्म करके आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

शरीर को डिटॉक्स करें

गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर खाली पेट पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र बेहतर होता है।

सीमित मात्रा क्यों जरूरी है?

शहद शरीर के लिए काफी लाभदायक है, लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा मात्रा का ध्यान रखें।

शहद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से न केवल सेहत सुधरती है, बल्कि यह एक प्राकृ