सर्दियों की शुरुआत के साथ पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बदलते मौसम में पेट की समस्याएं क्यों होती हैं और इनसे बचाव कैसे किया जा सकता है?
कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं?
सर्दियों में बिगड़े लाइफस्टाइल की वजह से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पाचन से जुड़ी कब्ज, एसिडिटी और गैस बनाने जैसी आम समस्याएं हो सकती हैं। आइए इनसे बचाव के टिप्स जानते हैं-
रोजाना एक्सरसाइज करें
पेट की समस्याओं से बचने के लिए आपको रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे पेट के निचले हिस्से की मसल्स मजबूत बनती हैं, जिससे पेट को साफ किया जा सकता है।
डाइट में बदलाव है जरूरी
अगर आप पाचन की समस्याओं से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो अपनी डेली डाइट में फल और सलाद को शामिल कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बेस्ट हो सकती है और कब्ज से राहत मिलती है।
चीनी का सेवन कम करें
अगर आप पेट की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो चीनी और फैट युक्त डाइट का सेवन कर सकते हैं। इससे अपच और वजन बढ़ने की संभावना कम हो सकती है।
डिहाइड्रेशन से बचें
अगर आप पेट की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो पानी का सेवन जरूरी है। दरअसल, सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकती है।
फाइबर युक्त डाइट लें
हेल्दी पाचन-तंत्र के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। इससे पेट को कई फायदे हो सकते हैं। आप डाइट में मटर, नाशपाती, फूलगोभी, पत्ता गोभी आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।
इन टिप्स से पेट को होने वाली समस्याओं से बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com