इन बीमारियों के कारण होती है टाइट मल की समस्या

By Priyanka Sharma
15 Dec 2024, 09:00 IST

अक्सर लोग कब्ज और टाइट मल की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। कब्ज की समस्या कई कारण हो सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

मणिपाल अस्पताल, हेब्बल की सलाहकार- आंतरिक चिकित्सा डॉक्टर पवित्रा आर के अनुसार, अक्सर कुछ बीमारियों के कारण भी लोगों को कब्ज और टाइट मल की समस्या हो सकती है।

एनल फिशर की समस्या

कई बार एनल फिशर की समस्या होने पर लोगों को कब्ज और मल त्याग के दौरान दर्द की समस्या हो सकती है। गुदा की नलिका में कट या दरार बन जाती है, जिसके कारण एनल फिशर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, फेकल इंफेक्शन भी कब्ज के कारण हो सकता है।

बाउल ऑब्सट्रक्शन की समस्या

लंबे समय तक कब्ज की समस्या होने पर लोगों को बाउल ऑब्सट्रक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण लोगों को आंतों में रुकावट आने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को पेट फूलने, भूख न लगने, कब्ज और उल्टी की समस्या हो सकती है।

बवासीर की समस्या

बवासीर की समस्या में लोगों को गुदा के अंदर और बाहर मस्से बन जाते हैं। इसके कारण लोगों को कब्ज, शौच के दौरान दर्द होना, गुदा में सूजन और गांठ आने की समस्या हो सकती है।

यूरिनरी रिटेंशन की समस्या

मूत्राशय के पूरी तरह खाली न होने के कारण लोगों को यूरिनरी रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

फेकल इनकंटीनेंस की समस्या

आंतों से जुड़ी समस्या को फेकल इनकंटीनेंस कहा जाता है। इसके कारण लोगों को कब्ज और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे नजरअंदाज न करें।

कब्ज से राहत के उपाय

कब्ज और टाइट मल की समस्या से राहत के लिए डाइट में फाइबर युक्त फूड लें, लिक्विड डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, एक्सरसाइज करें और जंक फूड के सेवन से बचें।

लेख में बताई गई बीमारियों के कारण लोगों को टाइट मल की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com