गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छरों के काटने से त्वचा पर जलन, खुजली और सूजन हो सकती है। कई बार इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी फैलती हैं।
डॉक्टर की सलाह
ऐसे में मच्छर काटने पर तुरंत घरेलू उपाय अपनाना और सावधानी रखना बहुत जरूरी होता है ताकि संक्रमण न फैले और राहत मिल सके। आइए डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं कि मच्छर के काटने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए।
ठंडे पानी से धोएं
मच्छर के काटने वाली जगह को सबसे पहले ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे खुजली और जलन में राहत मिलती है और संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
बर्फ का इस्तेमाल करें
एक कपड़े में बर्फ लपेटकर काटे गए हिस्से पर लगाएं। इससे सूजन और खुजली कम होती है। बर्फ लगाने से जलन और दर्द में भी काफी आराम मिलता है।
नीम का तेल लगाएं
नीम तेल लगाने से मच्छर के काटने से होने वाली खुजली, सूजन और इन्फेक्शन से बचा जा सकता है। यह त्वचा को राहत देने वाला प्राकृतिक उपाय है।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा का जेल मच्छर के काटने पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण जलन और लालपन को कम करने में मदद करते हैं।
एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं
अगर त्वचा पर ज्यादा लालपन या सूजन हो, तो डॉक्टर की सलाह से एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। यह इन्फेक्शन को रोकती है और हीलिंग में मदद करती है।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे लगाने से मच्छर के काटने से हुई जलन और खुजली में राहत मिलती है।
मच्छर के काटने पर आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com