खाना बनाते या खाते समय हम कुछ गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से घर का खाना भी नुकसानदायक बन जाता है। आइए जानते हैं कि आपको कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए-
हर सब्जी का छिलका न उतारें
कई लोग सभी सब्जियों के छिलके उतारकर खाते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई सब्जियों के साथ उनके छिलके भी फायदेमंद होते हैं। जैसे कि खीरा, आलू, कद्दू जैसी सब्जियों के छिलके भी अच्छे होते हैं। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सब्जियों के साइज में अंतर
अगर आप अलग-अलग साइज की सब्जी काटते हैं, तो यह देखने में भी अच्छी नहीं लगती है। साथ ही, इन्हें पकाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे पाचन-तंत्र को परेशानी हो सकती है।
खाना पकाने के लिए सही बर्तन चुनें
खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तन अच्छे होते हैं, क्योंकि ये बाकी बर्तनों की तुलना में ज्यादा नॉन टॉक्सिक होते हैं। आपको नॉन-स्टिक कुकवेयर की भी समय-समय पर जांच करनी चाहिए। इसकी टेफ्लॉन कोटिंग खराब होकर खाने में मिलने लगती है।
ज्यादा तला हुआ खाना
हेल्दी रहने के लिए ज्यादा तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए। इससे कब्ज और अपच जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, कई लोग खाने को क्रिस्पी बनाने के लिए जरूरत से ज्यादा तलते हैं। इससे भी बॉडी को नुकसान हो सकता है।
खाने को दोबारा गर्म करना
कई लोगों की आदत होती है कि वे बचे हुए खाने को बार-बार गर्म करके खाते रहते हैं। इससे खाने में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। ऐसे में खाने को बार-बार गर्म करने से बचें।
ज्यादा नमक न डालें
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल करने से मना किया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, प्रति व्यक्ति नमक की खपत रोजाना 5 ग्राम से कम होनी चाहिए। इससे शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं।
खाना बनाते समय आपको ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com