क्यों होती हैं फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां?

By Priyanka Sharma
24 Jan 2025, 09:30 IST

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कुछ बुरी आदतों के कारण अक्सर लोग फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जाने इन बुरी आदतों के बारे में -

प्रोटीन युक्त नाश्ता न करने

कई लोग प्रोटीन युक्त नाश्ता नहीं करते हैं, जिसके कारण इंसुलिन सेंसिटिविटी की समस्या होती है साथ ही इससे एग और स्पर्म क्वालिटी प्रभावित होती है।

हाई प्रोसेस्ड फूड खाना

हाई प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट और शुगर होता है। ऐसे में इसे खाने से शरीर में सूजन आने और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या हो सकती हैं।

सोने से पहले स्क्रीन देखना

लंबे समय तक और रात को सोने से पहले स्क्रीन देखने से मेलाटोनिन हार्मोन और मेंट्रुरल साइकिल प्रभावित होती है। जिसके कारण फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

स्ट्रेस में रहना

लोगों से दूर होना और अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है। जिसके कारण लोगों की स्पर्म और एग क्वालिटी प्रभावित होती है।

लंबे समय तक बैठे रहना

कई लोग लंबे समय तक आलस में बैठे रहते हैं। जिसके कारण लोगों के शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या होती है साथ ही ओव्यूलेशन पर बुरा असर होता है।

स्ट्रेस ईटिंग करना

कई बार महिलाएं स्ट्रेस ईटिंग करती हैं, जिसके कारण इंसुलिन और एंड्रोजन हार्मोन पर बुरा असर होता है, साथ ही इससे महिलाओं की फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है। इसके अलावा, प्लास्टिक के बर्तनों के इस्तेमाल से बचें।

एक्सरसाइज न करना

एक्सरसाइज न करने के कारण अक्सर शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोरोन जैसे 6 हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या होती है। ऐसे में नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

लेख में बताई गई बुरी आदतों के कारण लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज ही इन आदतों को छोड़ें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com