शरीर में कमजोरी के लक्षण

By Anuj Tiwari
15 Jun 2023, 17:24 IST

शरीर में कमजोरी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिनसे बचने के लिए कमजोरी के लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं शरीर में कमजोरी होने पर किस तरह के लक्षण नजर आते हैं -

चक्कर आना

बॉडी में किसी भी तरह की कमजोरी होने पर चक्कर जैसा महसूस होएं लगता है। ब्लड प्रेशर लो होने पर भी आपको चक्कर आदि की समस्या हो सकती है, लेकिन अक्सर चक्कर आने के पीछे का बड़ा कारण शारीरिक कमजोरी होती है।

उबासी आना

शरीर में कमजोरी की समस्या होने पर किसी भी कार्य को करने का मन नहीं करता है। कमजोरी के कारण आलस बढ़ने लगता है, जो बार-बार उबासी आने का कारण भी बनता है।

थकान महसूस होना

शारीरिक कमजोरी होने पर बॉडी किसी भी कार्य को करने में सक्षम नहीं होती है। शरीर थोड़ा भी मेहनत भरा कार्य करने पर थका-थका महसूस करने लगती है।

हार्ट पम्पिंग पर असर

शरीर में कमजोरी होने पर हार्ट पम्पिंग अस्त-व्यस्त हो जाती है। दिल की धड़कन अनियमित होना यानि कभी हार्ट रेट बढ़ना और कभी अचानक से कम हो जाना भी कमजोरी का लक्षण हो सकता है।

मांसपेशियों में तनाव

शरीर में कमजोरी होने पर मांसपेशियों में भी तनाव बढ़ जाता है, जिसके कारण अक्सर मसल क्रेम्प आदि की समस्या होने लगती है। मांसपेशियों में दर्द और थकावट भी शरीरिक कमजोरी का लक्षण है।

शरीर की कमजोरी दूर करने के उपाय

डाइट में हाई प्रोटीन, हाई कैल्शियम और लॉ फैट फूड्स को शामिल करें। दिनभर में कम से कम 7-8 ग्लास पानी का सेवन करें और 8 घंटे की नींद अवश्य लें।

शरीर में इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com