Sodium की कमी से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

By Harsha Singh
27 Jan 2024, 07:00 IST

शरीर में सोडियम की मात्रा का ज्यादा या कम होना खतरनाक हो सकता है। यह दोनों ही स्थितियां इंसान के लिए अच्छी नहीं होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉडी में सोडियम की कमी का आप किस तरह पता लगा सकते हैं और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

सोडियम जरूरी क्यों?

दरअसल, सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट होता है। यह ब्लड में मौजूद होता है और बॉडी सेल्स में पानी की मात्रा को रेग्युलेट करने में मदद करता है। अगर खून में सोडियम का लेवल कम हो जाता है, तो इंसान को हाइपोनेट्रेमिया भी हो सकता है।

सोडियम कम होने के कारण

अगर आप सोडियम की कमी होने के कारणों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह समस्या कुछ दवाइयों, दिल, किडनी या फिर लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकती है। कई बार जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर भी शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है। आइए सोडियम की कमी से दिखने वाले लक्षणों के बारे में जानते हैं-  

कमजोरी

शरीर में सोडियम की कमी होने पर इंसान बिना कुछ काम किए ही जल्दी से थक जाता है। उन्हें आलस ज्यादा आने लगता है और हर वक्त थकान महसूस होती है।

सिर दर्द

आजकल सिर दर्द की समस्या आम हो गई है। हालांकि, सोडियम की कमी से भी आपको लगातार सिर दर्द हो सकता है। इस स्थिति में ब्रेन में एनर्जी की कमी हो जाती है और आप बहुत स्ट्रेस महसूस करने लगते हैं।

शरीर में झनझनाहट

सोडियम की कमी से शरीर में झनझनाहट भी हो सकती है। इससे मसल्स क्रैंप्स या ऐंठन की समस्या होने लगती है। ऐसे में शरीर में झनझनाहट या सुन्नपना महसूस होने पर आपको अपने खाने में नमक बढ़ाना चाहिए।

उल्टी

शरीर में सोडियम की कमी होने पर इंसान को मतली और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।  

सोडियम की कमी के कारण शरीर में कई लक्षण नजर आ सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com