क्या ज्यादा चीनी खाने से घट सकती है आंखों की रोशनी? डॉक्टर की राय जानें

By Aditya Bharat
10 Jan 2025, 07:00 IST

आंखों की सेहत का हमारे जीवन में अहम स्थान है। अगर आंखें सही नहीं रहेंग तो हम न तो काम कर सकते हैं और न ही पढ़ाई। कुछ लोगों का कहना है कि ज्यादा चीनी खाने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। आइए डॉक्टर सीमा यादव से जानते हैं इस दावे के पीछे की सच्चाई।

ज्यादा चीनी नुकसानदायक है

आंखों की सेहत को ठीक रखने के लिए सिर्फ आहार ही नहीं, बल्कि सही जीवनशैली भी जरूरी है। ज्यादा चीनी का सेवन शरीर के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है, जिनमें आंखों की समस्याएं भी शामिल हैं।

ज्यादा चीनी से बीमारियां घेर सकती हैं

ज्यादा चीनी का सेवन करने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जो सीधे आपकी आंखों की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं।

डायबिटीज बढ़ने पर क्या होता है?

जब शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है, तो यह आंखों के अंदर की नसों पर दबाव डालता है, जिससे नजरें कमजोर हो सकती हैं और आंखों में सूजन भी हो सकती है।

ज्यादा टिशूज से आंखों को नुकसान

ज्यादा चीनी से आंखों के टिशूज को नुकसान हो सकता है, जिससे आंखों में गंभीर बीमारियां जैसे ग्लूकोमा और मोतियाबिंद हो सकती हैं।

ग्लूकोमा का असर

ग्लूकोमा में आंखों में द्रव का दबाव बढ़ जाता है, जो ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाता है। इसका असर आपकी दृष्टि पर पड़ सकता है।

रेटिनोपैथी होने का खतरा

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो ज्यादा चीनी का सेवन करने से रेटिनोपैथी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आंखों की नसों को नुकसान होता है।

ड्राई आई की समस्या

आंखों में सूजन बढ़ने से ड्राई आई की समस्या भी हो सकती है। इसमें आंखों में जलन और सूखापन महसूस होता है, जिससे नजरों पर भी असर पड़ता है।

आपकी आंखों की सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि आप चीनी का सेवन कम करें और नियमित रूप से अपनी आंखों का चेकअप कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com