चीनी खाने से शरीर को होते हैं ये 6 बड़े नुकसान

By Aditya Bharat
22 Nov 2024, 16:08 IST

हम सभी को मीठा खाना पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी का ज्यादा सेवन हमारे शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है? आइए डाइटिशियन मनप्रीत से जानते हैं चीनी का ज्यादा सेवन हमारे स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचाता है।

चीनी का शरीर पर असर

अगर आप ज्यादा चीनी खाते हैं तो हमारे शरीर में समस्याएं पैदा हो सकती है, जैसे लीवर का खराब होना, वजन का बढ़ना और त्वचा संबंधित परेशानियां।

लिवर को हो सकता है नुकसान

ज्यादा चीनी खाने से लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिससे लिवर डैमेज हो सकता है। इससे बचने के लिए चीनी का सेवन कम करना चाहिए।

शरीर में सूजन

चीनी का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर के साथ ही इंसुलिन लेवल बढ़ने लगते हैं। इससे शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है, इसलिए चीना का सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें।

डायबिटीज का खतरा

चीनी का ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप डायबिटीज से बचे रहने चाहते हैं तो चीनी का इस्तेमाल कम करें।

कंफ्यूजन पैदा होती है

अगर आप चीनी का सेवन सीमित मात्रा से ज्यादा करते हैं तो ब्रेन फॉग और ध्यान केंद्रित करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आपको कंफ्यूजन की समस्या भी हो सकती है।

त्वचा पर बुरा असर होता है

चीनी का ज्यादा सेवन करने से स्किन पर उम्र बढ़ने के संकेत दिखने लगते हैं, जैसे का दिखना और चेहरे की चमक गायब होना।

वजन बढ़ता है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चीनी की मात्रा को कम करना होगा। ज्यादा चीनी खाने से शरीर में कैलोरी का इंटेक बढ़ता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा बेली फैट भी बढ़ सकता है।

चीनी की जगह इन्हें खाएं

अगर मीठा खाने की इच्छा हो, तो खजूर, अंजीर, मुनक्का जैसी चीजें खाएं। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो होती ही हैं।

अगर आपको स्वस्थ रहना है तो चीनी की मात्रा कम कर दें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com