मौसम में बदलाव के कारण अक्सर लोग सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। कई बार लोग लगातार खांसी आने से परेशान हो जाती हैं। जिसके कारण वे खांसी रोक लेते हैं। इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव होता है। आइए लेख में जानें खांसी रोकने से क्या होता है और इससे जुड़ी कुछ गलतियों को करने से बचें।
लंग्स पर होता है असर
खांसी को जबरदस्ती रोकने से लोगों के लंग्स और शरीर के अन्य अंगों पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण लोगों को लंग्स के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।
स्मोकिंग करने से बचें
खांसी की समस्या से परेशान लोगों को स्मोकिंग करने से बचना चाहिए। आपको बता दें, इसके कारण लंग्स में धुआं भरने की समस्या होती है, जिससे खांसी बढ़ती है और लंग्स कमजोर होते हैं।
पर्याप्त पानी पिएं
खांसी की समस्या होने पर लोगों को डिहाइड्रेशन से बचना चाहिए। डिहाइड्रेशन के कारण लोगों को खांसी की समस्या बढ़ सकती है।
कफ सिरप ज्यादा न पिएं
कई लोग खांसी की समस्या से राहत के लिए बार-बार कफ सिरप का सेवन करते हैं। ऐसे करने से बचना चाहिए और डॉक्टर की सलाह पर ही कफ सिरप का सेवन करें।
धूल-मिट्टी में जाने से बचें
खांसी की समस्या होने पर लोगों को धूल-मिट्टी, धुएं और पालतू जानवरों के आस-पास जानें से बचें। इसके कारण खांसी की समस्या हो सकती है।
खांसी के लक्षणों को न करें नजरअंदाज
कई बार अधिक खांसी होने पर लोगों को चेस्ट पेन होने, बुखार होने, खांसी में खून आने और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
सावधानियां
खांसी होने पर मुंह और नाक को कवर करके रखें और हेल्दी डाइट लें। अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
खांसी को जबरदस्ती रोकने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com