धातु रोग क्या है और क्यों होता है?

By Anuj Tiwari
15 Oct 2022, 11:01 IST

धातु रोग एक ऐसी यौन संबंधी समस्या है, जिसके बारे में खुलकर बात नहीं की जाती। ये समस्या पुरुषों में खराब लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण होती है। आइए जानते हैं धातु रोग क्या है और ये क्यों होता है।

धातु रोग

धातु रोग एक तरह की यौन संबंधी समस्या है, जिसमें बिना किसी के साथ यौन संबंध बनाए वीर्यपात यानि स्पर्म्स आउट होने लगते हैं। कई बार पेशाब करते समय मूत्र के साथ भी वीर्य निकलने लगता है, जो एक गंभीर समस्या हो सकती है।

स्पर्म क्वालिटी के कारण

स्पर्म क्वालिटी खराब होने के कारण धातु रोग की समस्या होती है। पौरुष द्रव पतला हो जाने के कारण फ्लो बढ़ जाता है, जिस वजह से पेशाब में भी वीर्य आने लगता है।

इम्यून पॉवर कमजोर

इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बॉडी में शिथिलता आ जाती है, जिस वजह से धातु रोग की समस्या होने लगती है।

दिमागी परेशानी

किसी बात की चिंता या मन के अत्यधिक अशांत होने के कारण भी धातु रोग जैसी यौन संबंधी समस्या हो सकती है।

नसों में कमजोरी

यौन अंगों की नसों में कमजोरी या ढीलापन आना भी धातु रोग का कारण बन सकता है।

दवाओं के कारण

किसी बीमारी के चलते अत्यधिक दवाओं का सेवन बॉडी में साइड इफेक्ट्स भी पैदा कर सकता है। दवाओं के अधिक सेवन से धातु रोग की समस्या भी हो सकती है।

इसलिए धातु रोग की समस्या हो सकती है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com