अक्सर लोग टॉयलेट में ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसा करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा देर तक बैठने से लोगों को हेमोरॉयड्स और बाउल मूवमेंट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इनको नजरअंदाज न करें।'
हेमोरॉयड्स की समस्या
ज्यादा देर तक टॉयलेट सीट पर बैठने से लोगों को हेमोरॉयड्स यानी बवासीर जैसी समस्या हो सकती है। इसके कारण तेज दर्द और सूजन की समस्या होती है।
बाउल मूवमेंट से जुड़ी परेशानी
10 मिनट से ज्यादा या ज्यादा देर तक टॉयलेट सीट पर बैठने से लोगों को बाउल मूवमेंट या गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या
ज्यादा देर तक टॉयलेट सीट पर बैठने से लोगों को बैक्टीरियल इंफेक्शन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।
मांसपेशियों से जुड़ी समस्या
ज्यादा देर तक टॉयलेट सीट पर बैठे रहने से लोगों के पेट की मांसपेशियां ढीली और कमजोर होने लगती हैं। जिससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
नसों में सूजन होना
ज्यादा देर तक टॉयलेट सीट पर बैठे रहने के कारण नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे लोगों को कई बार नसों में सूजन आने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इससे राहत के उपाय
हेमोरॉयड्स और बाउल से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए सुबह के समय घी का पानी पिएं, अजवाइन और सौंफ का पानी पिएं, मलासन करे, पपीता खाएं, फाइबर युक्त डाइट लें, देर रात खाने से बचें और चिया सीड का पानी पिएं। इससे पाचन दुरुस्त रहता है।
टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा बैठने से लोगों को लेख में बताई गई समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com