मैदा से बनी चीजें खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
11 Mar 2025, 17:30 IST

मैदा से बनी चीजें स्वादिष्ट लगती हैं। लेकिन, इनका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

पाचन तंत्र पर प्रभाव

मैदा में फाइबर की कमी होती है, जिससे यह पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। इसके ज्यादा सेवन से कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो बहुत परेशान कर सकती हैं।

डायबिटीज का खतरा

मैदा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिससे यह शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ा सकता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है।

हड्डियों में कमजोरी

मैदा खाने से हड्डियों में कमजोरी हो सकती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है। यह एसिडिक बनकर हड्डियों से कैल्शियम को सोख लेता है, जिससे हड्डियों की समस्या हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

अगर आप मैदा का ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए खतरनाक है, जिन्हें पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है।

मोटापा बढ़ना

मैदा से बनी चीजें मोटापे का कारण बन सकती हैं। इनमें ज्यादा मात्रा में स्टार्च होता है। यह शरीर में फैट जमा कर सकता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

मैदा के आटे के नुकसान

गेंहू के आटे के मुकाबले मैदा में ज्यादा पोषक तत्व और फाइबर नष्ट हो जाते हैं। इसकी वजह से शरीर को आवश्यक विटामिन्स, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स की कमी हो सकती है।

कब्ज की समस्या

मैदा का ज्यादा सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। यह आंतों में आसानी से पचता नहीं है। इसके कारण गैस, अपच और कब्ज की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल की समस्या

डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए मैदा से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए। यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकती है।

मैदा से बनी चीजें खाने से हड्डियों और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी सकती हैं। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com