सेब के बीज खाने के नुकसान: क्या आपको पता हैं इसके खतरे?

By Aditya Bharat
16 Dec 2024, 12:30 IST

सेब को सेहतमंद फल माना जाता है, लेकिन इसके बीज से जुड़ा एक पहलू है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आइए डायटीश‍ियन डॉ स्‍म‍िता सिंह से जानते हैं क्यों और कैसे सेब के बीज आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सेब के बीज में छिपा खतरा

सेब के बीजों में एमिग्डेलिन तत्व पाया जाता है, जो हमारे पाचन एंजाइम के संपर्क में आते ही सायनाइड छोड़ने लगता है। यह सायनाइड शरीर में जहर के रूप में सामने आ सकता है।

थोड़ा खा सकते हैं, लेकिन…

अगर आप रोजाना सेब खाते हैं और गलती से थोड़े बीज खा लेते हैं, तो यह नुकसानदायक नहीं है, लेकिन ज्यादा मात्रा में बीज खाना खतरनाक हो सकता है।

सायनाइड कैसे करता है नुकसान?

सायनाइड शरीर की ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा डालता है। इससे सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, चक्कर आना और ब्लड प्रेशर कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कितने बीज खाने से खतरा है?

अगर एक व्यक्ति लगभग 200 सेब के बीज खा लेता है, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। इतने बीज खाने से हार्ट और ब्रेन को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

ज्यादा बीज खा लिया तो?

बीज की ज्यादा मात्रा लेने से सांस लेने में तकलीफ, दिल की धड़कन तेज होना, उल्टी, पेट दर्द और कोमा जैसी स्थिति बन सकती है।

क्या सिर्फ सेब के बीज खतरनाक हैं?

सेब के अलावा अन्य फलों जैसे एप्रिकोट, चेरी, प्लम और पीच के बीजों में भी एमिग्डेलिन पाया जाता है, जो समान रूप से खतरनाक हो सकता है।

सावधानी बरतें

सेब खाने से पहले हमेशा बीज निकाल दें। गलती से 1-2 बीज खा लेने से ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन इन्हें आदत बनाना नुकसानदेह हो सकता है।

सेब हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसके बीजों से सावधान रहना जरूरी है। जब भी सेब खाएं तो सबसे पहले बीजों को हटा दें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com