नहाना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। यह सिर्फ शरीर को साफ करने का तरीका ही नहीं, बल्कि सेहत और ताजगी के लिए भी जरूरी है।
नहाना जरूरी है या नहीं?
लेकिन कई बार यह सवाल उठता है कि क्या रोज नहाना जरूरी है या नहीं? इसके लिए हमने डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर के डॉ. टी. ए राणा से बात की। तो आइए उनसे जानते हैं कि रोज नहाना चाहिए या नहीं।
डॉक्टर की मानें
डॉक्टर टी. ए राणा के अनुसार, अगर आप रोज नहीं नहाते हैं, तो आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, रोज नहाना या नहीं, यह व्यक्ति की जरूरत और मौसम पर भी निर्भर करता है। लेकिन स्वच्छता और सेहत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से नहाना बेहतर होता है।
शरीर से बदबू आना
आपको बता दें कि नियमित रूप से न नहाने से शरीर में पसीना और बैक्टीरिया जमा होते हैं, जिससे दुर्गंध आने लगती है। यह आपको दूसरों के बीच असहज बना सकता है।
स्किन इन्फेक्शन का खतरा
डॉक्टर के मुताबिक, धूल, गंदगी और बैक्टीरिया त्वचा पर जमा होते रहते हैं। नहाने से यह हटते हैं, लेकिन नियमित स्नान न करने पर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
मुंहासों की समस्या
त्वचा की गंदगी और खुले रोमछिद्रों में मौजूद बैक्टीरिया मुंहासों का कारण बन सकते हैं। रोज नहाने से यह समस्या दूर हो सकती है।
दर्द और सूजन से राहत
नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर में दर्द और सूजन कम हो सकती है। यह एक प्राकृतिक उपचार की तरह काम करता है।
मानसिक तनाव कम होता है
गुनगुने पानी से स्नान करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे मूड अच्छा रहता है और चिंता व तनाव कम होते हैं।
रोज नहाने से त्वचा संबंधी रोग और इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना स्नान करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com