स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड क्या है?

By Aditya Bharat
22 Feb 2025, 16:15 IST

स्कैंडिनेवियाई स्लीप मेथड एक ऐसा तरीका है, जिसमें कपल्स एक ही बेड पर सोते हैं लेकिन अलग-अलग कंबल का इस्तेमाल करते हैं। यह नींद की क्वालिटी को सुधारने और रिश्ते में बेहतर तालमेल बनाने में मदद करता है।

क्यों जरूरी है अच्छी नींद?

जब पार्टनर की नींद पूरी नहीं होती, तो इसका असर उनकी सेहत और रिश्ते पर पड़ता है। बार-बार नींद टूटने से चिड़चिड़ापन बढ़ता है, जिससे आपसी समझ और प्यार भी प्रभावित होता है।

खर्राटों और नींद में खलल से बचाव

अगर आपके पार्टनर को खर्राटे लेने की आदत है या रात को करवट बदलने से आपकी नींद खराब होती है, तो यह मेथड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मोबाइल की लत से निजात

आजकल देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करना आम बात हो गई है। इससे साथ सोने वाले पार्टनर की नींद खराब होती है। अलग कंबल होने से मोबाइल की रोशनी और मूवमेंट से कम असर पड़ता है।

कंबल को लेकर झगड़े खत्म

रात को कंबल खींचने की वजह से अक्सर कपल्स के बीच बहस हो जाती है। अलग कंबल होने से यह समस्या खत्म हो जाती है और दोनों आराम से सो सकते हैं।

रिश्ते में समझदारी बढ़ती है

अच्छी नींद से मूड बेहतर रहता है, जिससे कपल्स के बीच कम झगड़े होते हैं। जब दोनों को भरपूर आराम मिलता है, तो दिनभर का व्यवहार भी सकारात्मक रहता है।

नींद की कमी से बढ़ते तलाक के मामले

रिसर्च बताती हैं कि खराब नींद और बार-बार होने वाले झगड़ों के कारण कई रिश्ते टूट जाते हैं। यह मेथड कपल्स को एक साथ रखते हुए बेहतर नींद लेने में मदद कर सकता है।

हर कपल के लिए नहीं है सही

हालांकि, यह तरीका हर किसी के लिए सही नहीं हो सकता। खासकर नए शादीशुदा जोड़ों के लिए यह दूरी का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसे अपनाने से पहले अपने रिश्ते को समझना जरूरी है।

अगर आपकी नींद पार्टनर की वजह से प्रभावित होती है, तो यह मेथड अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन हर कपल की जरूरत अलग होती है, इसलिए इसे अपनाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com