बच्चों को साइकिल सिखाने के सेफ्टी टिप्स

By Shilpy Arya
07 Jul 2022, 10:56 IST

इस स्टोरी में जानें कुछ ऐसी सेफ्टी टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाने से आप अपने बच्चों को सुरक्षित तरीके से साइकिल चलाना सिखा सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख-

बच्चों को साइकिल चलाना कब सिखाना चाहिए-

जब आपका बच्चा 4 से 6 साल का हो जाए तब आप उसे साइकिल चलाना सिखा सकते हैं। इस समय वह नई चीजों को सीखने के लिए तैयार होता है।

कैसी हो साइकिल

अपने बच्चे के लिए आप ऐसी साइकिल चुनें जो उसकी हाइट के अनुसार हो। ज्यादा ऊंची साइकिल चलाने से उसे चोट भी लग सकती है।

सुरक्षा से जुड़ी चीजें

हेल्मेट, नी कैप, दस्ताने जैसे सभी सुरक्षा उपकरण आप अपने बच्चे को खुद ही पहनाएं। इसके साथ ही धीरे-धीरे उसे भी यह सब करना सिखाएं।

सही हेल्मेट लें

बच्चे का हेल्मेट ऐसा हो जिससे उसका सिर्फ आधा माथा ही ढके। अधिक बड़े हेल्मेट से उसे अपने सिर पर भार महसूस होगा।

सही जगह

बच्चों को साइकिल सिखाने के लिए भीड़ वाली जगह ना चुनें। खाली सड़क या पार्क को ही चुनें। अगर वे खुली जगह साइकिल सीखेंगे तो बेहतर होगा।

बैलेंस बनाना सिखाएं

बच्चों को साइकिल चलाना सिखाने के लिए उन्हें बैलेंस बनाना सिखाना बहुत जरूरी है। जब वे साइकिल चलाएं तब आप उनकी साइकिल को पीछे से जरूर पकड़ें।

सीट की उंचाई का भी ध्यान दें

बच्चे को साइकिल सिखाते समय उनकी साइकिल की सीट की उंचाई का खास ध्यान रखें। साइकिल चलाते समय उनके पैर जीन पर छूते रहने चाहिए। जिससे वे गिरें नहीं।

बच्चों को साइकिल सिखाते समय इन टिप्स का जरूर ध्यान रखें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com