विटामिन D हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है लेकिन कितनी देर तक धूप में बैठकर विटामिन डी ले सकते हैं, आइए केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से जानते हैं इसका सही जवाब।
कैसे मिलता है विटामिन डी?
सूरज की किरणों में विटामिन D होता है। जब हम सूरज की रौशनी में बैठते हैं, तो शरीर इसे अवशोषित करता है। लेकिन धूप सेकने का सही तरीका जानना जरूरी है।
सर्दियों में धूप सेकने का सही समय
सर्दियों में सुबह सूरज की पहली किरण से ही धूप लेना फायदेमंद होता है। सुबह 7 से 8 बजे का समय सबसे अच्छा है। इस दौरान कम से कम 30 मिनट धूप में बैठें या टहलें।
कितनी देर धूप में बैठना चाहिए?
सर्दियों में हफ्ते में 3 से 4 बार सूरज की रौशनी में बैठना चाहिए। तेज धूप से बचें और हल्की गुनगुनी धूप में बैठने की कोशिश करें। इससे विटामिन D मिल सकेगा, बिना किसी नुकसान के।
धूप सुबह लें या शाम को?
सुर्यास्त के समय भी कुछ विटामिन D मिल सकता है, लेकिन सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह की धूप में त्वचा को नुकसान भी कम होता है।
क्या नुकसान हो सकता है?
धूप में ज्यादा देर बैठने से स्किन पर टैनिंग या स्किन कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ज्यादा देर तक धूप में बैठने से बचना चाहिए।
विटामिन D के फायदे
विटामिन D शरीर में ब्लड फ्लो को सही रखता है और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। अगर आपको चिंता या डिप्रेशन महसूस हो रहा है, तो सूरज की रौशनी में समय बिताना फायदेमंद हो सकता है।
अनिद्रा में भी मददगार
सूरज की रौशनी से मेलाटोनिन हार्मोन बनता है, जो नींद में मदद करता है। अगर आपको देर रात तक नींद नहीं आती तो धूप में जरूर बैठें, आराम मिलेगा।
विटामिन D के लिए सही समय और तरीका अपनाएं। सुबह हल्की धूप में 15-30 मिनट बैठें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com