सर्दियों में ठंड का एहसास बढ़ने के साथ लोग यह तय नहीं कर पाते कि ठंडे पानी से नहाना सही है या गर्म पानी से। आइए जानते हैं गेटवे ऑफ हीलिंग साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी से जानते हैं ठंडे या गर्म पानी से नहाएं।
आयु के अनुसार पानी का चुनाव
बच्चों और बुजुर्गों के लिए गर्म पानी फायदेमंद है, जबकि युवाओं को ठंडे पानी से नहाना चाहिए। यह एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है।
क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन जरूरी है। पित्त प्रवृत्ति वालों के लिए ठंडा पानी और वात-कफ प्रवृत्ति वालों के लिए गर्म पानी बेहतर माना जाता है।
रोगों के अनुसार नहाने का तरीका
पाचन और लिवर की समस्या वाले लोगों को ठंडे पानी से नहाना चाहिए, जबकि गठिया और जोड़ों के दर्द में गर्म पानी से नहाने से राहत मिलती है।
सर्दियों में सुबह और रात का समय
अगर आप सुबह ठंडे पानी से नहाते हैं तो शरीर को ऊर्जा मिलती है। रात को हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल थकान मिटाने के लिए किया जा सकता है।
ज्यादा ठंडा या गर्म पानी का इस्तेमाल
सर्दियों में बहुत ठंडे या गर्म पानी से नहाने से त्वचा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके बजाय आप हल्के गुनगुने पानी से नहा सकते हैं।
ठंडे पानी के फायदे
अगर आप ठंडे पानी से नहाते हैं तो शरीर में रक्त संचार बढ़ता है। ऐसा करने से शरीर ताजगी से भरा होता है। रोजाना ठंडे पानी से नहाएं और स्वस्थ रहें।
गर्म पानी के फायदे
अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द रहता है तो आप गर्म पानी से नहाएं। ऐसा करने से तनाव दूर होता है सर्दी-जुकाम से बचाव भी होता है।
सर्दियों में नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें। यह त्वचा की नमी बनाए रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com