सुबह उठते ही छींक क्यों आती है? ये हो सकती हैं 7 बड़ी वजहें

By Aditya Bharat
29 Jan 2025, 09:00 IST

सुबह उठते ही छींक आना एक आम समस्या है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं? आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।

मौसमी एलर्जी

मौसम के बदलाव के दौरान एलर्जी होना आम बात है। हवा में उड़ने वाले धूल कण, पालतू जानवरों के बाल, या बिस्तर की धूल भी इस समस्या को बढ़ा सकती है। सोते समय इनसे संपर्क बढ़ता है और सुबह उठते ही छींक आने लगती है।

कमरे का ड्राई होना

अगर आपका कमरा एयर कंडीशनर से ठंडा और ड्राई है, तो नाक में सूखापन हो सकता है। यह भी एक कारण है कि सुबह उठते ही छींक आने लगे।

साइनस की समस्या

अगर साइनस में सूजन या कोई समस्या हो, तो नाक से म्यूकस निकलता है और नाक में दर्द हो सकता है, जो छींक को ट्रिगर करता है।

फोटिक स्‍नीज रिफ्लेक्स

कभी-कभी तेज रोशनी या सूरज की रोशनी में आने से अचानक छींक आ सकती है। इसे फोटिक स्‍नीज रिफ्लेक्स कहा जाता है। यह पूरी तरह नॉर्मल है।

नाक की झिल्लियों में सूजन

नाक के अंदर की झिल्लियों में सूजन भी छींक का कारण बन सकती है। यह आमतौर पर मौसम में बदलाव के दौरान होता है।

तापमान में बदलाव

सुबह के समय ठंडी हवा या गर्म हवा के संपर्क में आने से भी छींक आ सकती है, क्योंकि यह नाक को उत्तेजित करता है।

शरीर की इम्यून एक्टिविटी

सोने के बाद शरीर की इम्यून एक्टिविटी बदलती है, जो छींक को बढ़ावा दे सकती है। यह स्वाभाविक होता है और चिंता की बात नहीं है।

तो अगर आप भी सुबह के समय छींकने लगते हैं, तो यह सामान्य है। लेकिन अगर समस्या बढ़े, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com