ड्राई फ्रूट्स शरीर को ताकत देने और बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। किशमिश और खजूर दोनों ही पोषण से भरपूर हैं। अब सवाल उठता है इन दोनों में से बेहतर कौन है, इस सवाल को जवाब दे रहे हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा, कि दोनों में से कौन बेहतर है।
किशमिश
किशमिश अंगूर से तैयार होती है। यह नेचुरल शुगर, फाइबर, आयरन और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। इसके 100 ग्राम में लगभग 300 कैलोरी होती हैं। यह मीठी और रसीली होती है, जो एनर्जी देने का काम करती है।
किशमिश खाने के फायदे
किशमिश का नियमित सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह शरीर को एनर्जी देता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आयरन की मौजूदगी इसे खून की कमी दूर करने में भी सहायक बनाती है।
खजूर
खजूर में कैरेमल जैसा स्वाद होता है। इसके 100 ग्राम में लगभग 280 कैलोरी होती हैं। यह फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मितली है।
खजूर खाने के फायदे
खजूर का सेवन पेट की समस्याओं को कम करता है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल करता है।
कैलोरी में थोड़ा अंतर है
किशमिश में खजूर की तुलना में थोड़ी अधिक कैलोरी होती है, लेकिन दोनों ही ड्राई फ्रूट्स सीमित मात्रा में खाने पर सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
कैसे करें सेवन?
किशमिश को पानी में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों को शरीर में जल्दी अवशोषित होने में मदद करता है। खजूर को आप सीधा ही खा सकते हैं।
क्या चुनें?
किशमिश और खजूर दोनों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिए तो खजूर बेहतर है, जबकि पाचन सुधारने और आयरन की कमी दूर करने के लिए किशमिश फायदेमंद हो सकती है।
किशमिश और खजूर दोनों ही आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com