इन पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में हो सकती हैं ये परेशानियां

By Priyanka Sharma
09 Dec 2024, 18:00 IST

कई बार अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं। जिससे लोगों को कुछ परेशानियां होती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार,'कई बार लोगों को अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसा शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है।

आयरन की कमी

कई लोगों को बार-बार उबासी आना की समस्या होती है। ऐसा शरीर में आयरन की कमी के कारण भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।

विटामिन-बी 12 की कमी

बहुत से लोगों को पैरों-हाथों में झनझनाहट होने और आंखों के फड़कने की समस्या होती है। ऐसा शरीर में विटामिन-बी 12 की कमी के कारण होता है।

विटामिन-डी3 की कमी

शरीर में विटामिन-डी3 की कमी होने पर लोगों को कमर के निचले हिस्से में दर्द होने और हड्डियों में दर्द होने की समस्या होती है।

आयोडीन की कमी

शरीर में आयोडीन की कमी होने पर लोगों को अधिक ठंड लगना और ठंड बर्दाश्त न होने की समस्या होती है। इसे नजरअंदाज न करें।

मैग्नीशियम की कमी

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर लोगों को मांसपेशियों में ऐंठन होने, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, थकान होना, मांसपेशियों में कमजोरी होना और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सावधानियां

लेख में बताए गए लक्षण दिखने और स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्याएं होने पर ब्लड टेस्ट कराएं और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को लेख में बताई गई समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com