9 पेरेंटिंग टिप्स

By Ambika Kimothi
14 Jan 2022, 10:30 IST

गेटवे ऑफ हीलिंग साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी से जानें, बच्चों के लिए पेरेंटिंग टिप्स और बच्चे को विनम्र बनाना।

सबसे पहले खुद में बदलाव

बच्चों के सामने हमेशा विनम्र बने रहें। बता दें कि बच्चे सुनने से ज्यादा देखने से समझते हैं। इसलिए बच्चों के सामने लड़े नहीं और विनम्र बने रहें। साथ ही बच्चों को विनम्रता का पाठ पढ़ाएं।

गलती मानना सिखाएं

सभी पेरेंट्स अपने बच्चों को खुद की गलती स्वीकार करना सिखाएं। इससे वो अपनी गलती दूसरे पर नहीं थोपेंगे। हमेशा सच बोलेंगे।

अच्छे से पेश आना

बच्चों को दूसरों की मदद करना सिखाएं और ये सिखाएं कि दूसरे से ऐसे पेशा आएं जैसा वो खुद के लिए व्यवहार चाहते हैं।

दोस्ती की आदत विकसित करें

हर व्यक्ति को एक साथी की जरूरत होती है। इसलिए बच्चों को घुलना मिलना सिखाएं, जिससे वो दूसरों को समझ पाएं और समाजिक बन पाएं।

प्रेरणादायक कहानी सुनाएं

बच्चों में अच्छे गुण लाने के लिए आप बच्चों को प्रेरणादायक कहानी सुना सकते हैं। इससे बच्चों के अंदर बहादुरी और विनम्रता की भावना आएगी और वो भविष्य में एक अच्छे इंसान बन पाएंगे।

दूसरों की तारीफ करना सिखाएं

इस आदत को अपने अंदर भी लाएं और बच्चों को भी दूसरों की तारीफ करना सिखाएं। इस व्यक्तिव्य से आपके बच्चे का स्वभाव अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा सराहनीय होगा।

मिलना जुलना सिखाएं

बच्चों को मिलना जुलना सिखाएंं। उसे दूसरों की बात में रूचि लेना सिखाएं। इससे बच्चे में धैर्य और दूसरे को समझने की आदत विकसित होगी। जिससे उसका मानसिक विकास होगा।

शेयर करना सिखाएं

बच्चों को चीजें बांटकर खाना सिखाएं। बच्चों के सामने उदाहरण पेश करें कि आपको हमेशा मिलजुल कर रहना चाहिए और अपनी चीजों को दुसरों से शेयर करना चाहिए।

बच्चों को देश की संस्कृति बताएं

बच्चों को देश की परंपरा के बारे में बताएं कि अपने से बड़ों इज्जत करें और गरीबों की मदद करें। हमेशा सकारात्मक रहें, लेकिन गलत चीजों के लिए हमेशा न बोलें।

अपने बच्चों में इन आदतों को डालें और उनको ईमानदार और विनम्र बनना सिखाएं। ऐसी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com