सुबह उठते ही शरीर क्यों अकड़ता है? जानें

By Aditya Bharat
12 May 2025, 07:00 IST

सुबह उठते ही शरीर में दर्द, अकड़न और थकान महसूस होना आम समस्या हो सकती है। आइए डॉक्टर समीर से जानते हैं इसके कारण और इससे बचने के उपाय।

ज्यादा स्ट्रेस का असर

ज्यादा स्ट्रेस से कार्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों में सूजन और अकड़न हो सकती है। इसे कम करने के लिए मेडिटेशन और योग करें।

खराब स्लीपिंग पोजीशन

गलत पोजीशन में सोने से शरीर पर असमान दबाव पड़ता है, जिससे सुबह दर्द और अकड़न होती है। सही तकिया और गद्दे का इस्तेमाल करें।

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और मांसपेशियों में जकड़न बढ़ जाती है। सूरज की रोशनी लें और सही आहार अपनाएं।

वजन बढ़ना भी कारण

ज्यादा वजन से शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द और अकड़न होती है। वजन कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार और एक्सरसाइज करें।

शरीर में खून की कमी

एनीमिया या खून की कमी से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई कम होती है, जिससे सुबह कमजोरी और अकड़न महसूस होती है। आयरन युक्त आहार लें।

एक्सरसाइज और योग जरूरी

रोजाना हल्का व्यायाम और योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दर्द कम होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

सही खानपान अपनाएं

संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स हों। हाइड्रेटेड रहें और जंक फूड से बचें ताकि शरीर स्वस्थ बना रहे।

अगर सुबह उठने पर लगातार दर्द, सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसे नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com