विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह दिमाग को ठीक से काम करने, खून बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कमजोरी-थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आइए डॉ. पद्मप्रिया चंद्रन से जानते हैं विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षणों के बारे में।
बी12 की कमी कैसे होती है?
अगर आप शाकाहारी हैं या वेगन डाइट लेते हैं, तो आपको बी12 की कमी हो सकती है। यह विटामिन मांस, मछली, अंडे और डेयरी में पाया जाता है।
बी12 और मूड का कनेक्शन
बी12 की कमी से डिप्रेशन और चिंता हो सकती है। यह मूड को ठीक रखने वाले हॉरमोन को बनने नहीं देता, जिससे मन उदास हो सकता है।
कमजोरी और थकान महसूस होना
अगर आपको हमेशा थकावट महसूस होती है, तो यह बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। यह शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है।
हाथ-पैर सुन्न होना
बी12 की कमी से हाथ-पैर में झनझनाहट या सुई चुभने जैसी समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह नसों को कमजोर कर देता है।
याददाश्त पर असर
बी12 की कमी से दिमाग की क्षमता कम हो सकती है। चीजें भूलना या ध्यान ना लगना इसके लक्षण हैं।
शारीरिक लक्षण
त्वचा का पीला होना, जीभ का लाल और सूजनभरा दिखना, और भूख कम लगना बी12 की कमी के आम लक्षण हैं।
क्या खाएं बी12 के लिए?
मांस, मछली, अंडे, फोर्टिफाइड अनाज और दूध से बने प्रोडक्ट बी12 से भरपूर होते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।
अगर आपको बी12 की कमी के लक्षण महसूस हों, तो डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर इलाज से यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com