पानी पीने का सही तरीका क्या है?

By Himadri Singh Hada
19 Feb 2025, 19:00 IST

पानी पीने का सही तरीका और समय जानना जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और पाचन तंत्र से लेकर दिल तक की समस्याएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय

आइए हार्मोन और गट हेल्थ कोच डायटिशियन मनप्रीत कालरा से पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

शरीर को करेगा डिटॉक्सीफाई

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को साफ करने में मदद करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और पेट की बीमारियों से बचाव होता है।

पानी पीने का तरीका

भोजन से 30 मिनट पहले पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म भी सही तरीके से काम करता है।

नहाने से पहले पानी पीना

नहाने से पहले पानी पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा कम होता है।

घूंट-घूंटकर पानी पीना

हमेशा घूंट-घूंटकर पानी पीना चाहिए। तेजी से पानी पीने से शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते और किडनी पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।

सामान्य तापमान का पानी पीना

ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। इसलिए, हमेशा गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पीना चाहिए।

तांबे या चांदी के बर्तन का पानी पीना

तांबे या चांदी के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर को आयुर्वेदिक लाभ मिलते हैं। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

एसिडिटी की समस्या

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए।

शरीर के लिए पानी की मात्रा का संतुलन जरूरी है। इसलिए, एक दिन में 2 से 3 लीटर से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए, वरना किडनी पर दबाव बढ़ सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com