पुरुषों में लो स्पर्म काउंट के 4 संकेत

By Kunal Mishra
18 Nov 2022, 18:29 IST

लो स्पर्म काउंट आज के समय में किसी जटिल समस्या से कम नहीं है। कई बार इसकी कमी का पता लगा पाना भी मुश्किल होता है। आइये जानते हैं लो स्पर्म काउंट घटने के लक्षणों के बारे में।

कैसे चलता है पता

आमतौर पर लो स्पर्म काउंट का पता आपको तबतक नहीं चलता जब तक आप परिवार बढ़ाने के लिए नहीं सोचते हैं। स्पर्म काउंट कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

टेस्टिकल्स में सूजन या दर्द

टेस्टिकल्स में सूजन या दर्द होना लो स्पर्म काउंट का एक सामान्य कारण होता है। ऐसी स्थिति में आपके टेस्टकल्स के आस-पास के हिस्से में सूजन, दर्द या फिर कई बार गांठ भी बन सकती है।

शरीर में बालों की कमी

स्पर्म काउंट कम होने पर आपके चेहरे या फिर शरीर के दूसरे हिस्सों में बालों की कमी भी हो सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति महसूस करने पर चिकित्सक से मिलें।

यौन इच्छा कम होना

लो स्पर्म काउंट होने पर आपके यौन संबंध बनाने की इच्छा भी कम हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपकी कुछ समय तक योन इच्छा में रूचि भी कम हो सकती है।

सेक्शुअल फंक्शन में कमी

कई बार ऐसी समस्या होने पर यौन संबंध बनाते समय आपको इरेक्शन में भी दिक्कत हो सकती है, जोकि लो स्पर्म काउंट का ही एक लक्षण है।

लो स्पर्म काउंट होने पर आप आसानी से इसके लक्षणों को पहचान सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम समस्याओं के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com